रविवार, 15 नवंबर 2026
NewsFlashINDIA

ताज़ा ख़बर · ब्रेकिंग न्यूज़ · हिंदी में

ब्रेकिंग
UP Love Marriage News : 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादीदिल्ली से कैंची धाम दर्शन करने निकला परिवार; हापुड़ हाईवे पर अचानक जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होशNoida IT-BPO Shutdown: क्यों अचानक बंद हुई IT-BPO कंपनी? अमेरिकी कोर्ट के केस से जुड़ा शटडाउन का मामला! सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर ।नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख हर्जाने और सख्त टिप्पणियों के आदेश पर लगाई रोक, जानिए कोर्ट में किन तथ्यों पर हुई पूरे मामले में सुनवाईलुटेरी दुल्हन: फर्जी पहचान से बनी दुल्हन... असली पहचान सामने आई तो उड़े होश, हापुड़ पुलिस ने किया 'लुटेरी दुल्हन' के लूट कांड का हैरान करने वाला खुलासाअति-भक्ति में ये क्या कर बैठे नेता जी! PM मोदी के जन्मदिन पर पहना दी माला, दीया जलाकर हुए ट्रोलहापुड़: धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामदHapur News : सुपर वायरल मैन गिरफ्तार , जिसके फोन से निकलते ही वायरल हो जाते हैं वीडियो, असली आरोपी तस्कर फरार, शेयर करने वाला गिरफ्तार असलहा सप्लायर पुलिस की पहुंच से दूर, वीडियो शेयर करने वाला सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

2 मिनट की लापरवाही 20 मिनट में हुई भरपाई , हापुड़ पुलिस ने लौटाई मुस्कान

2 मिनट की लापरवाही 20 मिनट में हुई भरपाई , हापुड़ पुलिस ने लौटाई मुस्कान

ब्यूरो रिपोर्ट - News Flash INDIA - उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और 'क्विक रिस्पॉन्स' का उदाहरण पेश किया है। महज 2 मिनट की लापरवाही से गुम हुआ एक मोबाइल फोन नगर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से मात्र 20 मिनट के भीतर ढूंढ निकाला और उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया।

​क्या था पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा के रहने वाले जुनैद पुत्र अब्दुल वहाब का मोबाइल फोन विशाल मेगा मार्ट के पास कहीं गिर गया था। जरा सी लापरवाही से फोन उस समय गुम हो गया था जब जुनैद अपने बड़े भाई उजैर को लेने के लिए निकला था, तभी रास्ते में उसकी एक छोटी सी लापरवाही के कारण फोन कहीं गुम हो गया। काफी तलाश करने के बाद जब फोन नहीं मिला, तो परेशान जुनैद ने तुरंत नगर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे रोड चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग का सहारा लिया। पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि जिस फोन के मिलने की उम्मीद जुनैद छोड़ चुका था, उसे पुलिस ने मात्र 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला।

​युवक ने जताया आभार

​चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने विधिवत कागजी कार्रवाई के बाद जुनैद को उसका मोबाइल वापस सौंप दिया। अपना कीमती फोन इतनी जल्दी वापस पाकर जुनैद के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने हापुड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मददगार रवैये की जमकर सराहना की।

​सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर पुलिस के इस 'डिजिटल अवतार' और संवेदनशीलता की काफी चर्चा हो रही है। यह घटना साबित करती है कि यदि समय पर सूचना दी जाए, तो पुलिस और तकनीक का तालमेल बड़े से बड़े नुकसान को टाल सकता है।